Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

पांवटा से गोल्ड मेडल के लिए सुखराम और किरनेश के बीच जंग : कांस्य पदक के लिए 3 दौड़ में , 250 घंटे का इंतजार

पांवटा से गोल्ड मेडल के लिए सुखराम और किरनेश के बीच जंग : कांस्य पदक के लिए 3 दौड़ में , 250 घंटे का इंतजार

पांवटा साहिब : वैसे राजनीति में पहले स्थान पर ही आना होता है। इसमें अन्य राजनीतिक खिलाड़ी की हार मानी जाती है। लेकिन फिर भी अगर खेल के अनुसार इस चुनाव को देखा जाए तो जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे 9 प्रत्याशियों में थे।

इतना भी तय है कि गोल्ड मेडल के लिए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और किरनेश जंग के बीच रोचक मुकाबला है। इस बार बहुत बड़ा जीत का अंतर नहीं होगा। लेकिन एमएलए बनने के लिए गोल्ड ही जरूरी है। इसकी दौड़ में यह दोनों चौधरी ही शामिल है। जबकि अन्य 7 में से 3 दावेदार कांस्य पदक दौड़ में शामिल है।

कांस्य पदक यानी तीसरे स्थान के लिए आम आदमी पार्टी के मनीष ठाकुर और निर्दलीय प्रत्याशी रोशन लाल शास्त्री और मनीष तोमर के बीच मुकाबला होना है। अन्य प्रत्याशी भी सम्मानजनक स्कोर मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

12 नवंबर को संपन्न चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने मेहनत की। लेकिन बीजेपी उम्मीदवार ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग के बीच सीधा मुकाबला है।

मतगणना 8 दिसंबर को होनी है इसलिए अब लगभग 10 दिन रह गए हैं। इस हिसाब से लगभग 250 घंटे का समय शेष रह गया है और इस पल का सभी को इंतजार है कि आखिर जनता ने EVM में किसकी किस्मत को बंद किया है।

Related Post