Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के द्विवार्षिक चुनाव 11 दिसंबर को : चुनाव अधिकारी नियुक्त

देहरादून : नेशनल यूनियन ऑफ़ जनर्लिस्ट (इंडिया), उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा हो गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा व प्रोफेसर गिरीश चंद तिवारी सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 14 सुभाष रोड, देहरादून में चुनाव संपन्न होगा।

चुनावी कार्यक्रम जारी करते हुए उन उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पर आपत्तियों की सुनवाई एवं निस्तारण 1 दिसम्बर 2022 को 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा।

संशोधन के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 2 दिसम्बर को 11 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री 3 दिसम्बर को 11 बजे से 5 बजे तक होगी।

नामांकन 4 दिसम्बर को 11 बजे से 5 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसम्बर को 11 बजे से 2 बजे तक होगी। ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 4 बजे तक किया जाएगा।

इसके बाद नामांकन पत्रों पर आपत्तियों का निस्तारण 5 बजे तक होगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 6 बजे तक किया जाएगा। 6 दिसम्बर 11 बजे से 5 बजे तक नाम वापसी होगी।

अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 7 दिसम्बर 2022 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर 11 दिसम्बर 2022 को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चुनाव मतदान होगा। उसी दिन गणना 6 बजे शुरू हो जायेगी जो गिनती पूरी होने तक चलती रहेगी। इसके बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

Related Post