Breaking
Fri. Aug 7th, 2026

शह- मात के खेल में चमके मिशन स्कूल खिलाड़ी

शिमला में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के चौथी कक्षा के छात्र इशांत कोहली ने शतरंज की प्रतियोगिता में अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा इशांत कोहली के भाई कृतिक कोहली ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इन्हें अपने वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले कोच टीचर रजनीकांत को भी हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Post