Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

मिशन स्कूल के नन्हें वैज्ञानिक चमके

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के शुभखेड़ा स्थित गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

स्कूल की प्रधानाचार्या देविंदर कौर साहनी ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल नाहन में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि एक्टिविटी कॉर्नर में तन्वी तोमर जूनियर, शगुन गुप्ता सीनियर तथा मन्नत गर्ग सीनियर सेकेंडरी वर्ग में बेस्ट रहे। जबकि प्रोजेक्ट रिपोर्ट में गीतांश गोल्डन जूनियर, किंजल शर्मा जूनियर तथा वैष्णवी शर्मा सीनियर सेकेंडरी वर्ग में बेस्ट रहे।

मैथ्स ओलंपियाड में आरव कासव ने जूनियर वर्ग में प्रथम, शौर्य शर्मा ने सीनियर वर्ग में प्रथम तथा भूमि गर्ग ने सीनियर सेकेंडरी वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसी के साथ जूनियर साइंस क्विज में छात्रों ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि मैथ्स ओलंपियाड तथा एक्टिविटी कॉर्नर में छात्रों ने बेस्ट रनिंग ट्रॉफी विद्यालय के नाम की। विद्यालय के कुल 8 छात्र जिला मंडी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने छात्रों को तथा उनके कोच अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी है।

Related Post