जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उप मंडल के आंज भोज के क्लाथा गांव की श्रेयसी ने हिमाचल गोट टैलेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। सोलन जिला के जेपी विश्वविद्यालय में आयोजित हुए ग्रैंड फिनाले में कार्मेल कान्वेंट स्कूल नाहन की पांचवीं की छात्रा श्रेयसी ने जीत दर्ज की।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। ग्रैंड फिनाले जीतने पर उनको ट्राफी दी गई। अब ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद इसका चयन टॉप टैलेंट ऑफ इंडिया के लिए हुआ है।
इस शो में मुंबई से आलमगीर खान, मिस इंडिया निशा कटोच, बॉलीवुड मॉडल साहिल, लोक कलाकार एसी भारद्वाज ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।श्रेयसी का जन्म लोक निर्माण विभाग में एसडीओ सीताराम तोमर और शिक्षिका सीमा ठाकुर के घर हुआ।
