Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

माजरा क्षेत्र में रंगे हाथों पकड़ा गया एक चोर : दूसरा चोर दुम दबाकर भागा

 

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पुलिस उपमंडल पांवटा साहिब के तहत माजरा थाने में आशा वर्कर ने पल्होड़ी डिस्पेंसरी में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।

आशा वर्कर पूनम देवी निवासी गांव पल्होड़ी पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह वर्ष 2015 से पल्होड़ी डिस्पेंसरी में काम करती है। कल रविवार होने के कारण डिस्पेंसरी बन्द थी। उसको ग्रामीणों ने बताया कि डिस्पेंसरी में कोई चोरी कर रहा है।
जब डिस्पेंसरी में जाकर देखा तो डिस्पेंसरी में जाकिर हुसैन पुत्र नूरहुसैन निवासी छछरोली हरियाणा को डिस्पेंसरी के अन्दर सामान जिसमें पंखा, कुकर व अन्य लोहे का स्क्रेप को चोरी कर रहा था। और चोर को लोगों ने पकड़ लिया था। चोर एक पंखा, तीन पंखुड़ियां, एक कुकर व दो BP जाँच करने की मशीन, एक कटर, मशीन व लोहे की स्क्रेप चोरी करता पाया।
पकड़ा गए चोर जाकिर हुसैन ने बताया कि इसके साथ दीन मोहम्मद निवासी पल्होड़ी भी था जो शोर सुनकर बाईक छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस ने आशा वर्कर पूनम देवी की शिकायत पर 454, 380, 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया है। चोर को सामान के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Related Post