Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

BJP और congress के इंटरनल सर्वे का खुलासा : आंज भोज के 20 बूथ में कांग्रेस और बीजेपी में कौन रहेगा आगे


जिला सिरमौर के पांवटा विधानसभा क्षेत्र में 12 नवंबर को चुनाव संपन्न हो गए। और मतदाताओं ने भी खामोशी के साथ 9 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। लेकिन इतना तो तय है कि इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला है। हालांकि अपने क्षेत्र आज भोज में निर्दलीय उम्मीदवार मनीष तोमर दोनों ही दलों को टक्कर दे रहे हैं।

जैसे ही चुनाव संपन्न हुए कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार सर्वे में जुट गए थे और अपने अपने बूथ के कार्यकताओं से रिपोर्ट मांगी गई।चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सर्वे किए हैं। सर्वे में दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के इंटरनल सर्वे दावा कर रहे हैं कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा 8000 वोटों से जीत दर्ज करेगी। जबकि कांग्रेस भी 5000 से अधिक वोट से जीतने का दावा कर रही है।

आंज भोज क्षेत्र के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी अपनी बड़त मान रही है। जबकि कांग्रेस अपनी बड़त मान रही है। अब किसकी बढ़त रहेगी यह तो 8 दिसंबर को ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल तो दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

Related Post