Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के बेटे पर हथियारबंद युवकों ने किया हमले का प्रयास

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के बेटे पर हथियारबंद युवकों ने किया हमले का प्रयास

पंजाब : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और भाजपा नेता इकबाल सिंह लालपुरा के बेटे अजवीर सिंह लालपुरा पर हथियारबंद युवकों ने हमला करने की कोशिश की।

अजवीर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपने गांव जा रहे थे। दो कार सवारों ने फिल्मी अंदाज में उनकी कार के आगे कार लगा दी और रिवॉल्वर निकाल ली। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी थे। पुलिस टीम भी मौके पर पहुची तो हमला करने आए युवा भाग गए।उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और कहा कि यह टारगेट करने का मामला है।

गौरतलब है कि इकबाल सिंह लालपुरा ने कल इलाके में अवैध खनन को लेकर चल रहे विवाद के कारण पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वह भी इस विवाद के दौरान घायल हुए लोगों के पास गए थे। जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों जसकरन सिंह और जसप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक ये युवक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Related Post