Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के जी टीवी के सीरियल में पांवटा का युवक निभा रहा इंस्पेक्टर का किरदार

मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के जी टीवी के सीरियल में पांवटा का युवक निभा रहा इंस्पेक्टर का किरदार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के निवासी अहमद कबीर इन दिनों ज़ी टीवी के सीरियल भाग्यलक्ष्मी में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभा रहे है।

अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर पांवटा साहिब के 30 साल के युवक अहमद कबीर ने बॉलीवुड movies के बाद अब अपनी नई पारी की शुरूवात TV सीरीयल में भी कर दी है। इससे पहले बॉलीवुड मूवी चंद्रशेखर आज़ाद में आज़ाद की भूमिका निभा चुके हैं।

सोनी TV के सीरीयल यशोमती मय्या के नंदलाल में भी दुरजन का अहम किरदार निभा चुके हैं और अब एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाते नज़र आ रहे हैं बॉलीवुड कि मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के सीरीयल भाग्य लक्ष्मी में जो Zee Tv पे सोमवार से शनिवार शाम 8:30 को प्रसारित किया जा रहा है।

अहमद कबीर शदान अपने पर्सनालिटी ओर दबंग लुक की वजह से दर्शकों में काफ़ी पसंद किये जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि हर ऐक्टर का सपना होता है बॉलीवुड के बड़े प्रडक्शन हाउस के साथ काम करने का, एकता कपूर के सीरीयल में काम करना मेरे लिये सपना सच होने जैसा था।

Related Post