Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

श्रद्धा हत्याकांड : हैवानियत की हद का अब एक और सनसनीखेज खुलासा

श्रद्धा हत्याकांड : हैवानियत की हद का  अब एक और सनसनीखेज खुलासा

 

दिल्ली : जिस आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए। वह श्रद्धा को काफी समय से बेहरमी से मारा पीटा करता था। इसका खुलासा एक मोबाइल चैट से सामने आया है।इस मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। श्रद्धा की व्हाट्सएप चैट से उसके साथ हुई हैवानियत का खुलासा हुआ है। श्रद्धा और उसके पूर्व टीम लीडर के बीच चैट में श्रद्धा ने कहा था कि आफताब ने मुझे इतना मारा है कि मैं उठ नहीं सकती। इसलिए काम नहीं कर सकती।

श्रद्धा और करण के साथ हुई ये चैट 24 नवंबर, 2020 की है। इस दौरान आफताब ने उसकी पिटाई की थी। श्रद्धा चैट में कहती है कि मैं आज काम नहीं कर पाऊंगी।
उसके शरीर में दर्द हो रहा है। बेड से उठने की शरीर में एनर्जी नहीं बची है। उसने टीम लीडर को आगे लिखा था कि उसकी वजह से जो परेशानी हो रही है और जो काम का नुकसान हो रहा है उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।

Related Post