Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

शिलाई के भटनोल गांव के युवक की पांवटा साहिब में सड़क हादसे में मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में कल रात हुए सड़क हादसे में शिलाई क्षेत्र के भटनोल गांव के युवक कमल की मौत हो गई।

पुलिस में दर्ज बयान में केशव चौहान शुभखेड़ा पावंटा साहिब ने कहा कि कल रात करीब 11 बजे जब यह अपने दोस्त नितिन पुण्डीर के साथ गाडी मे बातापुल से पांवटा की तरफ आ रहे थे।

तो एक गाडी Swift हमारे से आगे चल रही थी तो भूपपुर के पास गाडी के आगे अचानक गाय आ गई। जिस कारण Swift गाडी चालक ने गाडी को रोड से बाहर की तरफ काट दी तथा गाड़ी रोड से बाहर खड़ी हाइड्रा के टायर में टकरा गई। इसी दौरान टायर में टकराने के बाद गाड़ी घुमकर उल्टी दिशा में हो गई तथा गाड़ी चालक खिडकी से बाहर गिर गया।

इसके बाद Swift गाड़ी के चालक कमल को घायल अवस्था में उठाया। और पावँटा अस्पताल ले आए लेकिन हालत गंभीर होने पर इसे उपचार के लिए देहरादून ले जा रहे थे। लेकिन चालक कमल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की।

 

Related Post