Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

आज दून प्रेस क्लब ने मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस : आज सिर्फ अपनी प्रेस वार्ता

आज दून प्रेस क्लब ने मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस : आज सिर्फ अपनी प्रेस वार्ता

जिला सिरमौर दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब ने आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कनिष्का होटल में बैठक आयोजित की। और राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब के उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी पदाधिकारियों व पत्रकारों ने अपने विचार रखे। सभी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का आइना हैं। आज सबको एकजुट होकर परकार के हितों की लड़ाई लड़नी है।
राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की हमेशा से ही अहम भूमिका रही है। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को उजागर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पत्रकार को संविधान के दायरे में रहकर अपना काम करना चाहिए और निष्पक्ष और निडर होकर अपनी बात रखनी चाहिए।इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं मुख्य सलाहकार हरबक्श सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, महासचिव भीम सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, श्यामलाल पुंडीर, कुलदीप गतवाल, मुकेश कुमार, शीशपाल सिंह, गुरविंदर सिंह,मधु कुकरेती, संजीव शर्मा, सचिन ओबरॉय, अच्छर तेजवान, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Post