Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

हिमाचल चुनाव : पहले पार्टी से निकालते हैं अब निर्दलीयों से संपर्क साधने को मजबूर बड़े नेता

हिमाचल चुनाव : पहले पार्टी से निकालते हैं अब निर्दलीयों से संपर्क साधने को मजबूर बड़े नेता

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी पार्टी से निकाले गए एक दर्जन से अधिक बागी निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।

हैरानी की बात यह है कि निर्दलीय मैदान में उतरे कांग्रेस और भाजपा यह बागी दोनों ही दलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। और इनके जीतने की स्थिति में अपने पाले में लाने के लिए इनसे भाजपा कांग्रेस के बड़े नेता संपर्क साध रहे हैं।

यह संपर्क इसलिए सादा जा रहा है क्योंकि अगर प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच 50-50 मुकाबला रहा तो निर्दलीय की अहम भूमिका हो जाएगी यह भी जाहिर है कि कुछ निर्दलीयों के जीतने की संभावना भी सर्वे के मुताबिक बढ़ गई है।

इनमें कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में जगजीवन पाल सुलह से, इंदु वर्मा की ठियोग से, आशीष शर्मा हमीरपुर, सुभाष मगलेट चौपाल से, राजेंद्र ठाकुर अर्की और गंगूराम मुसाफिर पच्छाद से चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर भाजपा से बागी होकर नालागढ़ से केएल ठाकुर, आनी से किशोरीलाल, देहरा से होशियार सिंह, इंदौरा से मनोहर धीमान, मंडी से प्रवीण शर्मा, बंजार से हितेश्वर सिंह, चंबा से इंदिरा कपूर, बिलासपुर सुभाष शर्मा और बड़सर संजीव शर्मा निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।
अगर प्रदेश में 50-50 चुनाव परिणाम रहा तो इनके जीतने पर इनको अपने पाले में लाने के लिए अभी से प्रयास शुरू किए गए हैं।

Related Post