Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

पांवटा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु इतिहास और गुरुबाणी कंठ मुकाबले आयोजित

पांवटा साहिब (देश की आवाज) :हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की गुरु की नगरी पांवटा साहिब के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने इस नगरी की नींव रखी थी। इसी उपलक्ष्य में पांवटा साहिब नगरी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर गुरु इतिहास और गुरुबाणी कंठ मुकाबले तीन श्रेणियों में आयोजित किए गए।

प्रथम श्रेणी में मनरूप सिंह ने पहला, हरमन सिंह ने दूसरा और गुरतेज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी श्रेणी में गुरनाम सिंह, जससिमरन कौर ने पहला, परमजीत कौर ने दूसरा और करणवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरी श्रेणी में करणप्रीत कौर ने पहला, शिवराज सिंह ने दूसरा और जीवन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन मुकाबलों में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक सरदार गुरजीत सिंह एवं बीकेडी स्कूल के निदेशक बीएस बैंस, गुरुद्वारा प्रबंधक समिति पांवटा साहिब के उपाध्यक्ष जत्थेदार हरभजन सिंह, मैनेजर जागीर सिंह, भाई गुरमीत सिंह, समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह राजन, करमवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह ग्रंथी, बलविंदर सिंह प्रमुख ग्रंथी, गुरप्रीत सिंह ग्रंथी, दिलबाग सिंह ग्रंथी आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post