Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया जा रहा है स्थापना दिवस

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री पांवटा साहिब की ओर से श्री गुरु गोविंद सिंह द्वारा बसाए गए शहर पांवटा साहिब का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।

श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह ने बताया कि कल 14 नवंबर से गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ के साथ स्थापना दिवस शुरू हो गया है और भोग 16 नवंबर को शीश महल में होगा।

आज गुरुद्वारा साहिब के दीवान हॉल में दस्तार मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद गतका अखाड़ा दोपहर बाद में शुरू होगा। 16 नवंबर को कीर्तन दरबार और डांडी दरबार के अलावा विशेषण का भी आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान अमृतसर से ज्ञानी हरप्रीत सिंह , आनंदपुर साहब से, ज्ञानी रघुवीर सिंह और कथावाचक पिंदरपाल सिंह और अमृतसर से एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी,अमृतसर से कमलजीत सिंह, पटियाला से ,बीबी रविंदर कौर, ज्ञानी गुरदेव सिंह और कवि शुक्रगुजार सिंह, दलबीर सिंह, हरभजन सिंह, जतिंदर सिंह और हरि सिंह जाचक बुधवार को शिरकत करेंगे।

 

Related Post