Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

हिमाचल चुनाव : सिर्फ 27 दिन में 60 करोड़ रुपए जब्त : शराब, कंबल,कपड़े और सामान अलग

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 15 अक्टूबर को आचार संहिता लगने के बाद और 12 नवंबर को चुनाव संपन्न होने तक हिमाचल प्रदेश में इन 27 दिनों में 60 करोड रुपए जप्त किए गए हैं। इसके अलावा 16 लाख रुपए से अधिक का सामान कंबल और कपड़े आदि शामिल है। जब्त किया गया हैं।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक लगभग 60 करोड़ रुपए की नकदी और अन्य सामान
जब्त किया गया है, जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में महज 10 करोड़ रुपए का सामान और नकदी जब्त हुई
थी।

प्रदेश में 15 अक्टूबर से आचार संहिता लागू है। इसके बाद पुलिस, आयकर, राज्य कर एवं आबकारी, वन और उद्योग विभागों की प्रवर्तन एजेंसियों ने संयुक्त जांच कार्रवाई शुरू की। तब से लेकर अब तक लगभग 60 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं।
इस दौरान अवैध शराब, सोना, आभूषण, चरस एवं नशीले पदार्थों भी जब्त किए गए। इसके अलावा, खनन अधिनियम के अंतर्गत चालान भी किए गए। वहीं पुलिस विभाग का कहना है कि अभी भी संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी
जा रही है।

इस बार चुनाव में खनन की गतिविधियां भी काफी बढ़ी हैं। पुलिस और अन्य विभागों के चुनाव में व्यस्त होने का फायदा उठाने के लिए कुछ खनन माफिया ने अवैध खनन शुरू किया।

Related Post