Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

हिमाचल का फेक एग्जिट पोल : निर्वाचन और पुलिस विभाग को शिकायत

हिमाचल का फेक एग्जिट पोल : निर्वाचन और पुलिस विभाग को शिकायत

पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश का चुनाव संपन्न होते ही अब सोशल मीडिया पर कहीं तरह के फेक एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं। इसी तरह का एक मामला कांग्रेस का भी सामने आया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्वाचन विभाग और पुलिस विभाग को भाजपा के आईटी सेल के खिलाफ कल एक लिखित शिकायत की गई थी।

यह शिकायत चुनाव में फेक सर्वे रिपोर्ट‌ को सर्कुलेट करने को लेकर जारी की गई है। कांग्रेस लीगल और ह्यूमन राइट डिपार्टमेंट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणय प्रताप सिंह ने अपनी शिकायत में लिखा कि झूठा इलेक्शन सर्वे भाजपा के आईटी सेल द्वारा सर्कुलेट किया जा रहा है जो आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्वाचन विभाग को यह शिकायत कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला का पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे के नाम जारी फर्जी पत्र वायरल करने को लेकर की गई है। इस पत्र में एग्जिट पोल को दर्शाया गया है।

Related Post