हिमाचल में सबसे ज्यादा सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान दून विधानसभा क्षेत्र में 85.20 प्रतिशत हुआ, जबकि कसुम्पटी में सबसे कम 57 प्रतिशत रहा। जबकि हिमाचल के सभी 12 ज़िलों में मतदान करने में सिरमौर जिला अव्वल रहा, जहां 79.07 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसमें प्रशासन का जागरूकता अभियान भी रंग लाया।
वहीं दूसरी ओर सबसे कम वोट हमीरपुर जिले में 71.18 प्रतिशत पड़े। राज्य के 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8
बजे से देर शाम तक वोटिंग होती रही। मतदान के बीच राज्य में मौसम साफ रहा, जबकि बर्फ वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे रहा।
इन क्षेत्रों में शून्य से नीचे तापमान होने पर भी मतदाता वोट डालने पहुंचे। प्रदेश में कई स्थानों पर ईवीएम के ख़राब होने की भी सूचना रही,जिससे चुनाव कुछ समय के लिए बाधित रहा।
हिमाचल के चुनावी दंगल में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, माकपा, बसपा और निर्दलियों समेत 412 प्रत्याशियों में यह रोचक जंग हुई है। इनमें 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी हैं। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के नाम मतदाता सूचियों में शामिल रहे हैं। पहली बार 80 से अधिक उम्र और दिव्यांग वोटरों को अपने घरों से मत डालने की सुविधा दी गई है। इसके बावजूद
कई बुजुर्गों और दिव्यांगों ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर वोट डाला। मतदान के लिए 142 बूथ महिला और 37 दिव्यांग कर्मियों के हवाले रहे। प्रदेश भर में 136 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए थे। 378 अति संवेदनशील और 903 संवेदनशील मतदान केंद्र रहे।
