Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

अब पांवटा साहिब की हरलीन कौर को मिला फिल्म फेस्टिवल में Influencer in social media award

  •  सिरमौर के पांवटा साहिब की टेरो कार्ड रीडर और हीलिंग थेरेपिस्ट एवं बेकरी एंड केक ट्रेनर डाॅ हरलीन कौर को  अब उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में Influencer in social media award मिला है।

गोरतलब है कि इससे पहले उनको होटल रेडिसन ब्लू, नई दिल्ली में भारत के सबसे प्रमुख खाद्य और आतिथ्य पुरस्कार 2022 में होम बेकर ट्रेनर और केक और बेकरी ट्रेनर का पुरस्कार भी मिल चुका है।

ये पुरस्कार उन्हें मास्टर शेफ इंडिया जज शेफ रणबीर बरार और शेफ एस कौशिक मास्टर शेफ तमिल जज द्वारा प्रदान किया गया। हरलीन कौर पिछले 15 सालों से देहरादून और पांवटा साहिब में बेकरी एंड केक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट केक एंड बेक्स चलाती हैं।

उन्होंने अब तक सैकड़ों छात्रों और 5 सितारा बेकरी शेफ को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने 2014 में फ़ूड फ़ूड चैनल पर माह की दाल में शेफ हरपाल सोखी के साथ पहली बार स्क्रीन पर अभिनय किया।

वह गढ़वाल के शेफ एसोसिएशन और ब्राजील और इटली के फर्स्ट शेफ एसोसिएशन सहित विभिन्न शेफ और होम बेकर एसोसिएशन की आजीवन सदस्य भी हैं। इसके अलावा हरलीन कौर ने टेरो कार्ड रीडर और हीलिंग थेरेपी में भी नाम कमाया है और कई राष्ट्रीय चैनल पर अपनी काबिलियत से जानकारी देती रहती है।

Related Post