Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

अब किरनेश की जंग डोर टू डोर : कहा भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है

पांवटा साहिब : कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर अपने जन संपर्क अभियान की शुरुवात पांवटा के मुख्य बाजार से की। वे डोर टू डोर लोगों से मिले और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की और कांग्रेस की नीतियों, तथा पांवटा संकल्प पत्र के बारे में लोगों को बताया।

किरनेश जंग ने कहा कि लोगों को कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण विश्वास है,कांग्रेस अपने हर वादे को पूरा करेगी।यह विश्वास आज प्रियंका गांधी की रैली में उमड़ी कई हजार लोगों की भीड़ से भी प्रमाणित होता है।इस दौरान लोगों ने कई जगह पर फूलमाला पहना पर उनका स्वागत किया। इस अवसर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। और पांवटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। प्रदेश की जनता महंगाई,भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से बेहद परेशान है।

कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता से जो 10 गारंटीयां पूरी करने का जो संकल्प जनता को दिया है उस पर लोगों को पूर्ण विश्वास है। किरनेश जंग बुधवार देर रात सिरमौरी ताल में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान 25 परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

किरनेश जंग ने कहा ऊर्जा मंत्री पोंटा साहिब का विकास कराने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। आज पावटा में सड़कों का बुरा हाल है पंचायतों में समुचित फंड ना मिलने के कारण कोई काम नहीं हो पाया है अनेकों गांव ऐसे हैं जहां आज भी पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

उन्होंने कहा पांवटा साहिब की सुझवान जनता अबकी बार ऊर्जा मंत्री की विदाई का मन बना चुकी है। लोग जानते हैं कि कांग्रेस आएगी तो 5 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा, मेरी माताएं बहने जानती हैं उनके बेटों और भाइयों को कांग्रेस पार्टी जहां रोजगार देगी उन्हें भी 1500रूपए मासिक भत्ता कांग्रेस पार्टी ही देगी।

यही वजह है कि मेरी माताएं बहने भाजपा की विदाई में अहम भूमिका निभाएंगी। मेरे पौंटा साहिब के किसान धान की फसल में आई बीमारी के कारण बेहद पीड़ा में है। उसे मुआवजा मिलना तो दूर उनके दुख दर्द को देखने और सुनने सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं आया लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर हमारा संकल्प है किसान भाइयों को उनकी किसी भी फसल के बीमारी या अन्य कारणों से तबाह होने का उचित मुआवजा कांग्रेस देगी किसान जानते हैं।

क्योंकि हमने बागवानों को राहत देते हुए कांग्रेस की सरकार बनते ही यह तय किया है कि बागवानों को अधिकार होगा कि वह अपने फलों का दाम खुद करेंगे। पोंटा साहिब के पशुपालकों की गायों की लम्पी बीमारी के कारण भारी संख्या में मृत्यु हुई है लेकिन इस सरकार ने किसी भी पशु की मृत्यु पर मेरे पशुपालकों को मुआवजा नहीं दिया। ऊर्जा मंत्री ने भी उनका दुख नहीं समझा। कांग्रेस का संकल्प है लंपी जैसी बीमारी ना फैले इसके पुख्ता इंतजाम और मुफ्त इलाज पशुओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
किरनेश जंग ने कहा की पांवटा साहिब में सरकार बनने के बाद गांव गांव तक मेडिकल चेकअप वैन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इससे मेरे बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को बेहद फायदा होगा उन्हें अपने गांव में ही चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

आज पौंटा साहिब में चिकित्सा व्यवस्था बदहाली के कगार पर है अस्पताल में डॉक्टरों की बेहद कमी है मरीजों को फ्री में मिलने वाली 52 दवाई नहीं मिलती। रेडियोलॉजिस्ट की कमी लंबे अरसे से अस्पताल में बनी हुई है जिसका खामियाजा पौंटा साहिब ही नहीं हमारे दूरदराज से इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। कांग्रेस की सरकार आने पर पौंटा सिविल अस्पताल में सभी डाक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी और 52 दवाएं फ्री में मरीजों को उपलब्ध होंगी रेडियोलॉजिस्ट की कमी को तो दूर किया ही जाएगा हमारा प्रयास है कैंसर जैसी बीमारी का इलाज भी हमारे लोगों को पांवटा अस्पताल में मिल सके इसके प्रति हम गंभीर हैं।

Related Post