Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

पांवटा में गुरुद्वारा साहिब के सामने शपथ लेकर हाटी मुद्दे पर क्या बोले अमित शाह : भीड़ देख विरोधियों के हौसलें पस्त

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में आज अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी मां बेटे है और हिमाचल में भी मां बेटे की सरकार लाने के प्रयास हो रहे हैं लेकिन वह कभी कामयाब नहीं होंगे।
नगर परिषद मैदान में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार की सरकार बनने जा रही है। इससे पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी सरकार रिपीट हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने जा रहा है।

पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी और हिमाचल में जयराम ठाकुर ने विकास का नया अध्याय लिखा है लेकिन देश में नरेंद्र मोदी की सरकार डबल इंजन की सरकार है इसलिए हिमाचल में सरकार रिपीट होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह गुरुद्वारे के सामने इस बात की शपथ लेने हैं कि हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलना तय है। और यह भी तय है कि गिरिपार के अनुसूचित जाति के लोगों का हक नहीं मारा जाएगा।

जिस तरह कांग्रेस के लोग अनुसूचित जाति के लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि उनका हक मारा जाएगा मैं संकल्प के साथ कहता हूं कि उनका हक नहीं मारा जाएगा।

जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने श्री पांवटा साहिब में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सरदार हरप्रीत सिंह और गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य शामिल थे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने इस बार रिवाज बदलने का मन बनाते हुए स्पष्ट निर्णय ले लिया है कि एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। एक ओर कांग्रेस के 60 साल, दूसरी ओर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली सरकार के पांच साल – पलड़ा हमारा भारी है।
****************
हिमाचल में एक ओर परिवारवादी कांग्रेस है और दूसरी ओर हिमाचल को देश में सबसे आगे ले जाने में जुटी मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा है।
****************
कांग्रेस के समय घोटाले गिनना मुश्किल था और अब भाजपा के समय घोटाला ढूँढना मुश्किल है।
****************
कांग्रेस पार्टी ने 8-10 सीटों पर उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री बनने का सपना दिखाया है। कांग्रेस राजा-रानियों की पार्टी है यहाँ केवल विशिष्ट परिवार के लोग ही आगे बढ़ पाते हैं।
****************
हिमाचल की जनता ने वंशवादी पार्टियों को तिलांजलि देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस के साथ चलने का मन बना लिया है। यह हिमाचल प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने का चुनाव है।
****************
कांग्रेस जब वर्षों तक सत्ता में थी तब कुछ काम किया नहीं अब चुनाव से पहले गारंटी कार्ड बांट रहें है। गारंटी तो उसकी मानी जाती है जिसकी कोई इज्जत होती है, आपकी गारंटी पर लोग भरोसा आखिर क्यों करेंगे? हिमाचल प्रदेश की जनता ने रसीद दे दी है कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार में इतना काम हुआ है।
****************
बिलासपुर में लगभग 1,500 करोड़ रुपये की लागत से स्टेट ऑफ़ आर्ट एम्स का निर्माण किया गया है। साथ ही, चंबा, नाहन और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेजों का उन्नयन हुआ है। प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज बने हैं और लगभग 48 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स लगाए गए हैं।
****************
मुख्यमंत्री शगुन योजना में 21 करोड़ रुपये की लागत से 7,000 बेटियों की शादी कराई गई है। बेटी है अनमोल योजना के तहत 41 करोड़ रुपये से लगभग एक लाख लाभार्थियों को जन्म के समय सहायता दी गई है। कन्यादान योजना के तहत 39 करोड़ रुपये की लागत से गरीब बेटियों को लाभ पहुंचाया गया है।
****************
कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी वन रैंक, वन पेंशन को लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वन रैंक, वन पेंशन लागू किया और अब तक इस पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं।
****************
ये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जिन्होंने धारा 370 ख़त्म किया, आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक किया और अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास किया। काशी में बाबा विश्वनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ तो उज्जैन में महाकाल के भव्य परिसर का लोकार्पण भी।
****************

उन्होंने कहा कि यहाँ से भी नशे के कारोबार को ख़त्म करेंगे। इस बार का विधानसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने का चुनाव है। इस बार के विधान सभा चुनाव में एक ओर, कांग्रेस है जो परिवारवाद से ग्रस्त है जबकि दूसरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी है जिनका एक ही मकसद है भारत को दुनिया में और हिमाचल प्रदेश के देश में सबसे आगे करना।

हिमाचल की जनता ने वंशवादी पार्टियों को तिलांजलि देते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस के साथ चलने का मन बना लिया है। यह चुनाव हिमाचल प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने का चुनाव है।

कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार तय है। चूंकि इस चुनाव में कांग्रेस के पास विकास के नाम पर कहने को कुछ भी नहीं है इसलिए वे तो इस जुगत में हैं कि कैसे पांच-दस सीटें निकालें। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने 8-10 सीटों पर उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री बनने का सपना दिखाया है।
लेकिन इन लोगों को मालूम नहीं है कि इनमें से कोई सीएम नहीं बनेगा क्योंकि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने वाला है, फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है। वैसे भी कांग्रेस पार्टी में सीएम बनने के लिए किसी का बेटा या बेटी बनना पड़ता है। कांग्रेस एक डूबता जहाज है। राष्ट्रीय स्तर पर पूरे कांग्रेस में माँ-बेटे के अलावे कोई नहीं है और इसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस में माँ-बेटे ही हैं।

कांग्रेस तो राजा-रानी की पार्टी है, यहाँ के लोगों का नंबर नहीं लगने वाला है। लोकतंत्र में राजा-रानी का कोई स्थान नहीं होता है। स्थान उनका होता है जो लोगों के लिए काम करते हैं। कांग्रेस कभी भी जनता को अपने काम काज का हिसाब नहीं देती लेकिन आज कल कांग्रेस पार्टी यहाँ गारंटी बांट रही है। आजादी के बाद से लगभग 60 सालों तक देश की सत्ता में रही कांग्रेस ने गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़े, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कुछ भी नहीं किया और अब गारंटी बांटने का ड्रामा कर रहे हैं।

मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूँ कि गारंटी तो उसकी मानी जाती है जिसकी कोई इज्जत होती है, आपकी गारंटी पर लोग भरोसा आखिर क्यों करेंगे? हिमाचल प्रदेश की जनता ने रसीद दे दी है कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार में इतना काम हुआ है।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल प्रदेश में विकास के कई काम किये हैं। हिमाचल प्रदेश के लगभग 4 लाख परिवारों को आयुष्मान भारत का कार्ड दिया गया है तो लगभग ढाई लाख और परिवारों को हिमकेयर योजना का भी लाभ मिला है। प्रदेश के हर घर में शौचालय बना है, लगभग 7 लाख परिवारों को मुफ्त अनाज दिया गया है।

लगभग 9.25 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है, लगभग 8.76 लाख परिवारों में नल से जल पहुंचाया गया है, लगभग 1.40 लाख माताओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है, 28 हजार लोगों को पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है।

और पांच वर्षों में हिमाचल प्रदेश में लगभग 20 हजार किमी सड़कें बनी हैं जिसमें लगभग 6,900 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग है। बिलासपुर में लगभग 1,500 करोड़ रुपये की लागत से स्टेट ऑफ़ आर्ट एम्स का निर्माण किया गया है। साथ ही, चंबा, नाहन और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेजों का उन्नयन हुआ है। प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज बने हैं, लगभग 48 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स लगाए गए हैं, औद्योगिक निवेश लाने के लिए बल्क ड्रग पार्क बन रहा है, नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है और गौ-वंश की रक्षा के लिए भी हमारी राज्य सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। डबल इंजन की सरकार में हिमाचल स्मोक-फ्री स्टेट बना है।

हिमाचल प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। रेणुका जी बांध परियोजना पर भी काम चल रहा है और कई विद्युत् संयंत्रों का भी निर्माण हुआ है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अटल टनल का काम भी पूरा कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया है।

शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना में लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से 7,000 बेटियों की शादी कराई गई है। बेटी है अनमोल योजना के तहत 41 करोड़ रुपये के खर्च से लगभग एक लाख लाभार्थियों को जन्म के समय सहायता दी गई है। कन्यादान योजना के तहत 39 करोड़ रुपये की लागत से गरीब बेटियों को लाभ पहुंचाया गया है। गृहिणी सुविधा योजना के तहत लगभग 3.32 लाख परिवारों को फायदा हुआ है। एक ओर कांग्रेस के 60 साल, दूसरी ओर डबल इंजन वाली जयराम ठाकुर सरकार के पांच साल – हमारा पलड़ा कहीं भारी है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि ने कहा कि पंडित नेहरू से लेकर राहुल गाँधी तक, सभी कांग्रेसी नेता केवल पर्यटन पर हिमाचल प्रदेश आते रहे लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी वन रैंक, वन पेंशन को लागू नहीं किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वन रैंक, वन पेंशन लागू किया और अब तक इस पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक रहने के बावजूद ओआरओपी लागू क्यों नहीं किया? आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी स्वयं देश का प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक मानते हैं। उन्होंने अंग्रजों के ज़माने के राजपथ को कर्तव्य पथ में बदला। उन्होंने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की।

शाह ने कहा कि ये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जिन्होंने धारा 370 ख़त्म किया, आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक किया और अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि पाँवटा साहिब से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी हमेशा जनता के दुख दर्द में साथ रहते हैं इसलिए सुखराम चौधरी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा भेजो पाँवटा साहिब के विकास में हम कोई कमी नहीं आने देंगे। पाँवटा साहिब में विकास की गति को रुकने नहीं देना है। इसके लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनः डबल इंजन वाली भाजपा सरकार का निर्माण करें।

Related Post