पाँवटा साहिब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सुबह जिला सिरमौर के कांग्रेस के कद्दावर नेता कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व सीपीएस का पोते सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।
और शाम होते होते शहर वार्ड नंबर 11 में 25 परिवार कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सभी का स्वागत किया।
बीजेपी में शामिल होने वालों में सरदार मलकीत सिंह, रघवीर सिंह, मीत सिंह, अवतार सिंह, हरजिंद्र सिंह, दलजीत सिंह, महेंद्र सिंह, सरवन सिंह, मनजीत सिंह, नंबरदार हरदेव सिंह, ग़ुरबक्श सिंह, हरविंद्र सिंह, प्रकाश कौर, परविंद्र कौर, रणदीप कौर, बलदेव कौर, रवींद्र कौर, तरनदीप कौर, परविंद्र कौर २, मनप्रीत कौर, सुरेंद्र कौर, जसविंद्र कौर, चरणजीत कौर, मनदीप कौर, सरमीत कौर आदि है।
