हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ और पांवटा साहिब में पंजाब के CM भगवंत मान का रोड शो रद हो गया है। उनके रोड शो से पहले पंजाब के पूर्व फौजियों भगवंत मान के दौरे का विरोध कर रहे थे। भगवंत मान को आम आदमी पार्टी का प्रचार करने को आना था।
लेकिन इससे पहले हिमाचल में पूर्व फौजी काले बिल्ले लगाकर आम आदमी पार्टी और सीएम भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।उनका कहना था कि पंजाब सरकार ने जो चुनावों से पहले घोषणापत्र में वादे किए थेे।
वह सब अधूरे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी वादा पूरा नही हुआ है सिर्फ पंजाब के लोगों को गुमराह किया गया जो अब हिमाचल को करने के लिए आ रहे है। इसलिए आम आदमी पार्टी को वोट देना नही चाहिए।
मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने के कारण आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को गहरा झटका है। क्योंकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र में लाकर माहौल को अपने पक्ष में बनाना चाहते थे लेकिन इनका यह दांव उल्टा पड़ गया।
