Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

पांवटा साहिब : रात जंग की सर्जिकल स्ट्राइक से घबराई पांवटा साहिब में आम आदमी पार्टी

पांवटा साहिब : मंगलवार को दिन में एंबिएंस होटल में 100 से अधिक अल्पसंख्यक‌ लोगों को कांग्रेस में शामिल कराकर जंग ने आम आदमी पार्टी को झटका दिया और रात को कई गांव में राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक करके कईयों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इससे आम आदमी पार्टी घबरा गई है और आम आदमी पार्टी के हौसले लगातार टूट रहे हैं जबकि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।

65 परिवारों ने छोड़ी आप,थामा कांग्रेस का हाथ
अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान किरणेश जंग ने देर रात हरीपुर टोहाना के 50 परिवारों ने,गांव बहराल और सतीवाला में भी 15 परिवारों ने आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस जॉइन की। किरनेश जंग ने कांग्रेस का पटका पहना कर सबका स्वागत किया और कहा उन्हें कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। जनता ने शामिल हुए परिवारों का तालियां बजा कर स्वागत किया।

वहीं दूसरी और पांवटा साहिब में कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करने के लिए पोंटा कांग्रेस यूथ अध्यक्ष मोहब्बत में दिन रात मेहनत शुरू कर दी है जिसके परिणाम पिछले दो-तीन दिनों से देखने को मिल रहे हैं दरअसल पांवटा साहिब में पिछले 3 दिनों में 200 से अधिक युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं जिससे उसकी जड़ें मजबूत हो रही है।

मोहब्बत अली ने बताया कि आम आदमी पार्टी की करनी और कथनी में हमेशा फर्क रहा है। पंजाब के शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में आम आदमी पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह रखा था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसी शहीद भगत सिंह खटकड़ कलां मेमोरियल का बिजली कनेक्शन आप सरकार ने काट दिया। जिसकी राशि सिर्फ डेढ़ लाख रुपए थी। मेमोरियल में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन भी नही दिया गया। इससे साफ पता चलता है, की इनके मनों में शहीदों का कितना सम्मान है

गिरीपार क्षेत्र के भगानी जॉन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस यूथ की पूरी टीम दिन रात काम कर रही है गांव व पंचायतों में उन्होंने एक स्पेशल टीम तैनात की है जी घर-घर जाकर जोर शोर से प्रचार कर रही है और कांग्रेस की जड़े मजबूत कर रही है उन्होंने कहा कि इस बार भंगानी जॉन से ताबड़तोड़ लीड कांग्रेस पार्टी को दिलाने के लिए यूथ की टीम चुप नहीं बैठेगी और आने वाले चुनाव में इसका नतीजा सबके सामने होगा।

इसके अलावा पांवटा विधानसभा क्षेत्र में यूथ की टीम लगातार प्रयास कर रही है शहरी इलाकों में अलग टीम यूथ के काम कर रही है तो दूर क्षेत्र में अलग टीम काम कर रही है भाजपा सरकार ने जहां महंगाई और बेरोजगारी से युवाओं की कमर तोड़ रखी है युवा कांग्रेस की टीम घर घर जाकर सारी बातें लोगों को बता रही है ताकि आने वाले समय में कांग्रेस सरकार में युवाओं को रोजगार मिले और युथ कांग्रेस को विजई बनाने में अहम भूमिका निभाई

उन्होंने कहा कि ने कहा की पांवटा साहिब में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े 120 परिवारों ने आज अपनी अनदेखी से तंग आकर और कांग्रेस की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है।

 

Related Post