जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सुखराम चौधरी ने आज अपना विजन डॉक्यूमेंट अगले 5 वर्ष के लिए जारी किया है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पहले भी भारतीय जनता पार्टी ने विकास के मामले में पांवटा साहिब में विकास का नया अध्याय लिखा है।
अब अगले पांच साल में पांवटा साहिब के गिरिपार में ग्राम पंचायत गोरखुवाला के खोड़ोवाला में मिनी सचिवालय बनाया जाएगा। यहाँ एक बहुमंज़िला भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसमें सभी विभागों के कार्यालय एक ही स्थान पर रह सके और विभिन्न विभागों से लोगो को एक ही स्थान पर सुविधा प्राप्त हो सके।
पाँवटा साहिब में यमुना नदी के तट पर स्थित देई जी साहिबा मंदिर को सिटी आइकॉन के रूप में विकसित किया
जाएगा। अगले पाँच वर्षों में जिस भी विद्यालय में भूमि उपलब्ध हो सकती हैं वहाँ पर बेहतरीन खेल मैदान बना कर दिया जाएगा।
पाँवटा साहिब नगर परिषद में आउटसोर्स पर कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को दैनिक भोगी श्रेणी में लाने का प्रयास करेंगे।हम हर पंचायत में जिम बनाने का काम करेंगे ताकि युवा फिट रह सके।
हम केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक शत प्रतिशत पहुँचायेंगे।
सिम्बलबाडा वन्य जीव क्षेत्र में वन्य जीवों की संख्या बढ़ाई जाएगी व जंगल सफारी शुरू की जाएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हर पंचायत में हमने सोलर लाइट व डस्टबीन लगाये हैं। पंचायतों में आवश्यकता अनुसार सोलर लाइटे लगाई जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में छात्र-छात्राओ के लिए बेहतरीन लाइब्रेरी खोली जाएगी।

