
जिला सिरमौर में पांवटा साहिब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी का प्रचार चल रहा था उसकी हवा भारतीय जनता पार्टी के राजनीत के खिलाड़ी सुखराम चौधरी ने निकाल दी है।
पांवटा साहिब में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष ठाकुर को गहरा झटका लगा है। अंदर खाते धरतीपुत्र का नारा भी उजागर होने लगा है लोग कह रहे हैं कि पांवटा साहिब में अगर कोई जीतेगा तो सुखराम चौधरी ही जीतेगा।
सोमवार कई लोगों ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया इसमें अपने दर्जन साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए आम आदमी पार्टी पाँवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा है। मंडल अध्यक्ष सेनापति का दायित्व निभाता है लेकिन यह सेनापति भी अब आम आदमी पार्टी को अलविदा कह चुका है।
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सुरेश कश्यप व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने भाजपा का पटका पहनाकर रणबीर सिंह राणा को भाजपा में शामिल किया।
भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि आपका भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत अभिनंदन है और निश्चित तौर पर आपके आने से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर सुखराम चौधरी बनकर काम करें।और भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी को पहले से ज्यादा वोटों से जीत दिलाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि सुखराम चौधरी पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा जनता के बीच में रहने वाले नेता हैं जो हमेशा जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास की चिंता करते हैं
इसके कार्यक्रम के बाद गोंदपुर ट्रक यूनियन में यूनियन के अध्यक्ष बलजीत नागरा व ट्रक यूनियन आपरेटरों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया।
