पांवटा साहिब : प्रदेश विधानसभा चुनाव में रोशनलाल शास्त्री को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उनको मिल रहा ये समर्थन उनकी साफ छवि, बेदाग दामन, युवाओं के साथ – साथ हर वर्ग से उनका सीधा संवाद है।
रोशनलाल इसलिए भी लोगों की पहली पसंद है क्योंकि वो लंबे समय से शिक्षा विभाग से रिटायर्ड होने के बाद लोगों के बीच लगातार मौजूद रहे। सुख दुख में उनकी भागीदारी जनता को पसंद है।
रोशनलाल शास्त्री को चाहने वाला का ग्रॉफ लगातार बढ़ता जा रहा है, उन्हें पसंद करने वालों में अधिकतर युवा है, वजह है शिक्षा क्षेत्र में उनका शानदार प्रदर्शन और कई समाजिक और खेलकूद आयोजन शामिल है।
पांवटा साहिब में बाहती विरादरी की संख्या ज्यादा है और इस बिरादरी की पहली पसंद रोशनलाल शास्त्री है, उनका समर्थन करने वाले लोग खुद घर घर जाकर उनके लिए समर्थन जुटा रहें।
हर समुदाय तक उनकी पकड़ गहरी है, इस बार इसलिए भी उन्हें ज्यादा समर्थन मिल रहा है क्योंकि पिछले चुनाव उन्होंने ऊर्जा मंत्री का मान सम्मान रखते हुए पांवटा की आवाम से पूछकर चुनाव नहीं लड़ा।
रोशनलाल शास्त्री के क्षेत्र को लेकर जो विजन उन्होंने तैयार किया उसे जनता पसंद कर रही है। पेयजल, जलभराव, पब्लिक ट्रांस्पोर्ट, पांवटा साहिब और भंगानी साहिब को टूरिस्ट हब बनाने की उनके ब्लू प्रिंट में है।
आज उन्होंने ऊर्जा मंत्री की पंचायत में फिर दस्तक दी। उन्होंने अमरगढ़, पुरुवाला और बांगरन में प्रचार किया। उनके साथ मदन मोहन शर्मा, सुषमा प्रधान, शशिपाल चौधरी, अशोक चौधरी पूर्व प्रधान, पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर गुप्ता, कुलदीप चौधरी, फूल सिंह आदि मौजूद थे।
