Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

शांत स्वभाव वाले सुखराम चौधरी अपने फायरब्रांड नेता को मनाने में हुए कामयाब

पांवटा साहिब: आखिरकार काफी समय से प्रचार से दूर रहने वाले नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन और बीजेपी के फायरब्रांड नेता संजय सिंघल को मनाने में सुखराम चौधरी कामयाब हो गए है। अब इससे शहर में बीजेपी को अच्छी बड़त मिल सकती है। जाहिर है संजय सिंघल जनाधार वाले नेता है। अपने वार्ड के अलावा शहर के सभी 13 वार्डों में इनका जनाधार है।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल ने कहा कि हम संगठन से जुड़े हुए व्यक्ति है और हमेशा संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे है और भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी को अपने वार्ड से लीड दिलवाकर विधानसभा भेजेंगे।

वार्ड नंबर 8 में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि नगर परिषद वार्ड नंबर 8 की समस्त जनता भाजपा के प्रति काफी उत्साहित है। और गत पांच वर्षों में हमने पाँवटा साहिब में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का बेहतरीन प्रयास किया है।

आपके अपार जनसमर्थन से स्पष्ट है कि शहर पहले की तरह भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता संजय सिंगल, नगरपालिका अध्यक्ष निर्मल कौर, नगरपालिका उप अध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, पार्षद मधुकर डोगरी,पार्षद दीपा शर्मा, अजय संसरवाल ,मयंक महावर, पंकज पुरी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post