सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के तहत नौहराधार क्षेत्र में एक नेपाली का शव पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। लाश पर चोटों के निशान हैं। इसलिए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आज नौहराधार पुलिस चौकी को चाड़ना के रहने वाले विजेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि एक नेपाली जिसका नाम भीम बहादुर था। ये सुबह दरवाजा नहीं खोल रहा। भीम बहादुर को अमर सिंह नेगी ने पुराने छप्पर वाला मकान किराए पर दिया हुआ था। इसमें वो 15 से 20 दिन से रह रहा था।
सूचना मिलते ही नौहराधार पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा खोला। जांच में मृतक भीम बहादुर को डबल बैड से नीचे मृत अवस्था में पाया गया। निरीक्षण पर मृतक के माथे व बाजू पर चोट के निशान थे। साथ ही पेट व छाती पर नील भी पड़ गए थे। पुलिस को आशंका है कि मृतक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा गया है। संगड़ाह पुलिस ने आईपीसी की धारा -302 के तहत मामला दर्ज़ किया है।
पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने संदिग्ध शव बरामद होने की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
