Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

पांवटा में इस चौधरी को जहां भी जा रहे उनको मिल रहा जनता का भारी समर्थन

पाँवटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। और पाँवटा साहिब क्षेत्र में लोगों का जो समर्थन हमें मिल रहा है यह साफ़ संकेत है कि यहां भी कमल खिलने वाला है।
उन्होंने कहा कि हमने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी हमारी सरकार ने हिम केयर में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यव्स्था की। गृहणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर दिए, बुजुर्गों की पेंशन आयु 60 वर्ष की गई।

उन्होंने कहा कि गिरी नदी पर मानपुर देवड़ा में 19.07 करोड़ की लागत से पुल बनाकर दिया।रामपुर घाट में Eco पार्क 90 लाख की लागत से तैयार करके दिया । पाँवटा शहर की सीवरेज स्कीम हेतु 11 करोड़ स्वीकृत करवाये।पाँवटा साहिब विधान सभा में 21 नये सामुदायिक भवनों का निर्माण किया।
सुखराम चौधरी जहां भी जा रहे हैं उनको वहां पर भारी जनसमर्थन मिल रहा है और जनता ने उनको फिर से जिताने का संकल्प लिया है।

Related Post