जिला सिरमौर के आंज भोज क्षेत्र के नघेता जिज्ञासा शर्मा ने यूजीसी नेट की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है।बचपन से ही दृष्टिबाधित है।
पहली से आठवीं तक की पढ़ाई शार्प मेमोरियल स्कूल देहरादून में पूरी हुई तथा आठवीं से बारहवीं तक सी. एन .आई .गर्ल्स स्कूल देहरादून तथा ग्रेजुएशन एम.के.पी .(पी.जी. )कॉलेज देहरादून से हुई तथा पोस्ट ग्रेजुएशन इंग्लिश में श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी देहरादून से पूरी हुई ।
उनके पिताजी राजेंद्र शर्मा सरकारी स्कूल में गणित के प्रवक्ता पद पर है तथा माता बबीता शर्मा सिविल हॉस्पिटल पांवटा में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त है । जिज्ञासा शर्मा ने इसी वर्ष इंग्लिश में एम.ए . पास की है तथा पहली बार ही नेट परीक्षा में 66.6% परसेंटेज लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है ।जिज्ञासा शर्मा ने इसका श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है ।उनका मानना है कि अगर कठिन परिश्रम किया जाए तो कोई भी बाधा आपको नहीं रोक सकती। जिज्ञासा शर्मा शुरू से ही आंखों की रोशनी ना होने के बाद भी नॉर्मल स्टूडेंट के साथ कंपटीशन करती है उसकी पढ़ाई पांचवी के बाद नार्मल स्कूल में नॉर्मल स्टूडेंट के साथ ही हुई है तथा क्लास में 8वीं 10वीं 12वीं व ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन में अपने साथ के सभी बच्चों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जिज्ञासा के पिता राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुझे अपनी बेटियों पर गर्व है उन्होंने कहा कि मेरे पास दो बेटियां है बड़ी बेटी जिज्ञासा शर्मा जिसकी आंख की रोशनी न होने के बावजूद भी आज तक मुझे इसकी कोई कमी नहीं खली है।उसने शुरू से ही कड़ी मेहनत कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है तथा छोटी बेटी वंशिका शर्मा देहरादून से एम .बी.बी.एस .कर रही है।
