Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

पांवटा में आम आदमी पार्टी को छोड़कर कार्यकर्ताओं की कांग्रेस में घर वापसी शुरू

पांवटा साहिब : पांवटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चौ. किरनेश जंग के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। कुछ दिन पहले जो कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में चले गए थे उनकी भी अब घर वापसी हो रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता जानते हैं कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो रही है। इसलिए अब कांग्रेस में अपने घर में लौटना ही बेहतर है।

फूलपुर पंचायत में शनिवार शाम को जसपाल ने अपने घर चौ. किरनेश जंग के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।  जसपाल के गांव के 10 परिवारों के साथ कांग्रेस जॉइन कर ली है। इसी पंचायत के उपप्रधान गुरुचरण सिंह भी अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में
उप प्रधान गुरुचरण सिंह, भुपेन्द्र चौधरी, जसपाल चौधरी, राजकुमार चौधरी, सुरजीत चौधरी, राकेश कुमार, शेर सिंह,
गुरमीत सिंह, श्याम, पप्पी, जोगेंद्र चौधरी
कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उपप्रधान गुरुचरण सिंह, राज चौधरी, जसपाल चौधरी ने कहा कि इस बार चौ. किरनेश जंग को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजेंगे।

Related Post