Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

देश के पहले वोटर हिमाचल के श्याम सरण नेगी ने इस बार भी वोट डाला : लेकिन अब दुनिया को कह दिया अलविदा

देश के पहले वोटर हिमाचल के जिला किन्नौर के श्याम शरण नेगी का निधन हो गया हैं। वह 106 वर्ष के थे। वह 1951 से लगातार लोकतंत्र के महापर्व पर अपना वोट डालते रहे हैं। वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के पहले वोटर रहे है।

श्याम सरण नेगी अब इस दुनिया में नहीं रहे। किन्नौर के 106 वर्षीय श्याम शरण नेगी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।आजादी के बाद भारत में जब पहले आम चुनाव हुए थे तो श्याम शरण नेगी ने ही उसमें पहला वोट डाला था।

इस बार भी लोकतंत्र के महापर्व पर उन्होंने बैलट से अपना वोट दिया था और उपायुक्त व किन्नौर के माध्यम से उन्होंने इस बार घर से ही वोट डाला था। इससे पहले ही वह कई किलोमीटर पैदल जाकर मतदान स्थल पर वोट डालते रहे हैं।

लेकिन इस बार स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने घर से ही वोट डाला लेकिन अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Post