Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

अब बाली कोटी में बीजेपी की सेंध

पांवटा साहिब: शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बाली कोटी पंचायत में भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने जनसंपर्क अभियान कर चुनावी सभा की। इस दौरान 14 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। बलदेव तोमर ने भाजपा में शामिल हुए परिवारों का स्वागत किया।

बाली कोटी में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र की जनता को पहले हर काम के लिए पांवटा साहिब के सफर तय करना पड़ता है। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच साल के कार्यकाल में सिविल कोर्ट, आईपीएच डिवीजन, बिजली बोर्ड का डिवीजन, डीएसपी कार्यालय सहित सिविल अस्पताल खोलकर दिया है जिससे अब लोगों के सभी काम शिलाई में हो रहे है।

बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो मुख्यमंत्री से मांगा उन्होंने वो दिया और अब मुख्यमंत्री के कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है। इस लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान में भाजपा के पक्ष में मतदान कर हिमाचल प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार में अपना योगदान दे।

कार्यक्रम के दौरान बाली कोटी पंचायत में 14 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। बलदेव तोमर ने भाजपा में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया।

इस मौके पर जौनसार से प्रताप रावत, सुरेन्द्र हिंदुस्तानी, रमेश नेगी, बसंत चौहान, बाजू राणा, नरेंद्र सिंह , प्रताप चौहान , जाती राम नेगी, बलबीर सिंह, कवर सिंह, मोहर सिंह व टीकम सिंह आदि मौजूद थे।

Related Post