Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

हरप्रीत सिंह समेत कई कांग्रेसी हुई बीजेपी में शामिल


पांवटा साहिब: भाजपा के प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कॉंग्रेस के गढ़ निहालगड़ में डोर टू डोर प्रचार किया उसके बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान 4 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली।भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने सभी के गले में भाजपा का पटका व फूल माला डाल कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी उनके साथ थे। बीजेपी में शामिल होने वालों परमजीत सिंह, हरविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, मालकित सिंह आदि थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत से साथ बन रही है और कांग्रेस में गुटबाजी के चलते कार्यकर्ता निराश हो चुके है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। और क्षेत्र की जनता विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी को जीता रही है।

Related Post