पांवटा साहिब में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है। सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। निर्दलीय मैदान में उतरे रोशन लाल शास्त्री का प्रचार अभियान भी जोर पकड़ने लगा है। उनके कार्यकर्ता दिन रात प्रचार कर रहे हैं। जिससे रोशन लाल शास्त्री की स्थिति मजबूत हो रही है।
उनके प्रचार में पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर गुप्ता के अलावा, जाने-माने अधिवक्ता शशिपाल चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा और पूर्व प्रधान अशोक चौधरी भी प्रचार में कूद गए हैं।
रोशन लाल शास्त्री का प्रचार डोर टू डोर चल रहा है कोई ज्यादा भीड़ साथ ले जाने के बजाय मुख्य कार्यकर्ता और समर्थक संपर्क कर रहे हैं मतदाताओं का रुझान भी रोशन का शास्त्री की ओर बढ़ रहा है।
निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे रोशन लाल शास्त्री कैंची का चुनाव चिन्ह मिला है। और जनता कैंची चलाने के लिए तैयार बैठी है। 12 नवंबर को क्षेत्र की जनता कैंची का बटन दबाने जा रही है।
जिसके चलते सुखराम चौधरी और किरनेश जंग और शास्त्री के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। हालांकि अन्य उम्मीदवार भी पूरा जोर लगा रहे हैं।
