
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने करोड़ों के हीरे और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। यह हीरे और सोने के आभूषण हरियाणा की सीमा पर पकड़े हैं। दिल्ली नंबर की गाड़ी में ये आभूषण तस्करी कर हरियाणा की सीमा से हिमाचल होते हुए उत्तराखंड ले जाए जा रहे थे। आबकारी एवं कराधान विभाग ने बिना कागजात के ले जाए जा रहे इन आभूषण पर जुर्माना लगाया है।
पुलिस के अनुसार हिमाचल की सीमा में हरियाणा की ओर से बहराल चेक पोस्ट पर सफेद रंग की टोयोटा कार की जब जांच की गई तो इसमें ये आभूषण बरामद किए गए है।
पुलिस ने DL 8CAB0439 की जब जाँच की तो उसमें 3.270 किग्रा हीरे और आभूषण बरामद किए। जिसकी कीमत रुपये की कीमत 1,60,50,708 आंकी गई। ड्राइवर करोल बाग, दिल्ली से देहरादून जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामला आबकारी विभाग को सौंप दिया। विभाग ने 9 लाख 35 हजार का जुर्माना लगाया।
डीएसपी उमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जब सीमा पर पुलिस जांच कर रही थी तो ये आभूषण बरामद किए। चालक की ओर से कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने जुर्माना लगाया।
