जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में ज्वालापुर की जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं सुखराम चौधरी के लिए आपका वोट और समर्थन मांगने के लिए आया हु। उन्होंने कहा कि भरी दोपहर में आपके खिलते हुए चेहरे एक ही संकेत दे रहे है। कि प्रदेश में भी कमल खिलने की तैयारी है।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेसियों को बाहर का रास्ता दिखाओ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 50 हजार करोड़ से ज्यादा प्रोजेक्ट मेरे हिमाचल प्रदेश को देने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर 8 साल में 8 रुपए का भी आरोप भ्रष्टाचार का नहीं लगा है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कहीं पर विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब हमने कोई कमी नहीं छोड़ी तो आप भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।क्योंकि नरेंद्र मोदी ऐसे नेता है जो हर साल दिवाली भी सैनिकों के साथ मनाते है।
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि जब-जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है विकास को एक नई दिशा मिलती है।
उन्होंने कहा कि 2 वर्ष कोरोना होने के बावजूद भी पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास में बहुत लंबी छलांग लगाई हैं। उसके लिए केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कोटि-कोटि धन्यवाद करना चाहता हूं। पूर्व में कांग्रेस की सरकार में पांवटा विधानसभा क्षेत्र विकास को जंग लग गया था।इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने बाइक रैली के साथ अनुराग ठाकुर को रैली स्थल तक पहुंचे।
