Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

आंज भोज में किरनेश जंग के समर्थन में कई लोगों ने छोड़ी बीजेपी, जंग को जिताने का संकल्प


जिला सिरमौर के पांवटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने धुआंधार प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उनको पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनता का भारी समर्थन मिला है। उनके समर्थन में डांडा पागर में कई लोगों ने भाजपा छोड़ दी है और लोगों ने उनको जिताने का लोगों ने संकल्प लिया है। उन्होंने फूलपुर पंचायत के शिवपुर गांव,भुंगरनी, डांडा पागर पंचायत के गांव पागर में जनसंपर्क अभियान किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग का जगह जगह पर लोगों ने गर्मजोशी से फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। लोगों में उत्साह देखा गया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था प्रकट करते हुए डांडा पागर में कई परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

जंग ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए परिवारों के सदस्यों को कांग्रेस का पटकापहनाकर पार्टी में आने पर उनका स्वागत किया चौधरी किरनेश जंग ने कहा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी परिवारों कोसमुचित मान सम्मान मिलेगा यह उनका वादा है। शामिल हुए सदस्यों ने भी जय कांग्रेस विजय कांग्रेस के नारे लगाते हुए जंग को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी डांडा पागर से भारी बड़त मिलेगी।

Related Post