पांवटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं रात भर तैयारियों में जुटे रहे। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी बीजेपी झंडों को लगाने जगह-जगह युवा तैनात रहे।आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करेंगे और बाइक रैली के रूप में ज्वालापुर तक पर तक उनको ले जाएंगे। वहां केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जनसभा को संबोधित करेंगे।
आज अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री पाँवटा साहिब विधानसभा के ज्वालापुर तप्पड में भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी के पक्ष में प्रचार करने पहुँचेंगे। अनुराग ठाकुर ज्वालापुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।युवा मोर्चा उनका पाँवटा साहिब आगमन पर ज़ोरदार स्वागत करेगा।युवा मोर्चा तारुवाला हैलीपेड से ज्वालापुर तक बाइक रैली के माध्यम से स्वागत करेगा।
गौरतलब है कि सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रात दिन काम में जुटे हुए हैं। पोस्टर लगाने हो , झंडे लगाने हो, बैनर लगाने हो और पोस्टर चिपकाने हो। बाइक रैली निकालनी हो।पिछले लंबे समय से युवा मोर्चा सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। युवा मोर्चा के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी के नेतृत्व में युवा में भारी जोश दिख रहा है।
भारतीय जनता पार्टी कि मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुखराम चौधरी भारी मतों से जीत रहे हैं।
