Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

कैंची चलाकर पांवटा को रोशन करने समर्थकों ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय मैदान में उतरे रोशन लाल शास्त्री ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, पूर्व प्रधान अशोक चौधरी, पूर्व BDC सदस्य सुधीर गुप्ता, शशी पाल चौधरी समेत कई नेता रात दिन रोशन लाल शास्त्री को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रोशन लाल शास्त्री को कैंची का चुनाव चिन्ह मिला है जिस कारण यह कैंची चलने लगी है। जिसके चलते दूसरे दलों में भी खलबली मची है।आखिरकार कैंची चलाकर शास्त्री समर्थक पौंटा को रोशन करना चाहते हैं और रोशन लाल शास्त्री को जीता कर विधानसभा भेजना चाहते हैं।

अजौली पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक चौधरी ने बताया कि रोशन लाल शास्त्री को शहर के लोगों का वोट भी मिल रहा है। बहाती समुदाय के लोग भी भारी संख्या में रोशन लाल शास्त्री को अपना समर्थन दे रहे हैं। गिरिपार क्षेत्र में भी उनको भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार निर्दलीय रोशन लाल शास्त्री जीत रहे हैं।

Related Post