Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

आंज भोज में गांव-गांव कांग्रेस की चली लहर : हिरदाराम चौहान

पांवटा साहिब ; जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है चुनाव प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। आंज भोज के जोन प्रभारी हिरदाराम चौहान के नेतृत्व में आंज भोज के गांव-गांव में कांग्रेस की लहर चल रही है।

कांग्रेस से नाराज लोग भी धीरे-धीरे कांग्रेस पार्टी की तरफ आते जा रहे हैं। बड़ाना से राजेंद्र नेगी ने खुलकर कांग्रेस का प्रचार शुरू कर दिया है। इसके अलावा गांव गांव में बैठकों का दौर चल रहा है और जंग जिताने के लिए सभी एकजुट होकर दिन रात काम में जुटे हैं।
जोन प्रभारी हिरदाराम चौहान ने कहा कि आंज भोज की 11 पंचायतों में चौधरी किरनेश जंग को 1000 से अधिक वोट की बढ़त दिलाएंगे। क्योंकि इस बार पिछली बार से भी अधिक कांग्रेस के लोगों में जोश है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं।

हिरदा राम चौहान और संतराम चौहान ने खुद कमान अपने हाथ में ले रखी है और बनौर से डांडा पागर तक कांग्रेस मजबूत होती जा रही है। कई दिग्गज लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पौंटा साहिब से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चौधरी किरनेश जंग भारी मतों से जीत रहे हैं।

Related Post