Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

पांवटा साहिब में लगातार बढ़ रहा बीजेपी का कुनबा : मीडिया प्रभारी

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब सीट से बीजेपी के उम्मीदवार ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने पांवटा साहिब में बीजेपी का प्रचार तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बिना आराम के लगातार जनता के बीच है। जनता एक बार फिर सुखराम चौधरी को विधानसभा भेजने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि गिरिपार में भी बीजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा हैं। श्यामपुर में भारतीय जनता पार्टी में कई लोग शामिल हुए। लोग पिछले पांच साल के विकास को देख रहे है और बीजेपी में आस्था जता रहे हैं। गिरिपार के श्यामपुर में बिशन सिंह, इंद्र सिंह, नरेश , मंगल सिंह, अर्जुन और महेंद्र सिंह आदि ने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

रोहित चौधरी ने कहा कि अभूतपूर्व विकास और बढ़ते जन-विश्वास से भाजपा की विकास शील सरकार का पुनः स्थापित होना तय है। हर जगह लोगों का भरपूर समर्थन हमको मिल रहा है।भाजपा फिर से हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

Related Post