Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

सरकार बदलने से नेताओं के दिमाग ठीक रहते है, हिमाचल के लोगों ये परंपरा भी अच्छी : प्रियंका गांधी

मंडी : हिमाचल के मंडी आज में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में हर 5 साल बाद सरकार बदलने का रिवाज अच्छा है। ‘रिवाज बदलने’ के बयानों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने जो हर 5 साल बाद सरकार बदलने की जो परंपरा बनाई है, उसे मत बदलना। यह अच्छी परंपरा है। इससे नेताओं का दिमाग़ ठीक रहता है।

प्रियंका ने कहा कि हिमाचल संस्कृति और परंपराओं का प्रदेश है। हिमाचली खुद्दार होते हैं। जो कहते हैं कि परंपरा (रिवाज) बदलिए, मैं उससे सहमत नहीं हूं। प्रिंयका
ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर साल एक लाख और 5 साल में 5 लाख नौकरियां देंगे। इससे पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका गांधी को त्रिशूल भेंट किया। रैली में पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी ने बाबा भूतनाथ मंदिर में माथा टेका।

Related Post