Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

ठंड के मौसम में चढ़ गया सियासी पारा : स्टार प्रचारकों द्वारा गर्मा दिया माहौल

हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे सियासी पारा भी चढ़ने लगा है।रविवार को हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह स्टार प्रचार प्रचारकों ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए जगह जगह जनसभा की।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोहनाट में आयोजित कार्यक्रम में कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

उन्होंने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस खत्म होती जा रही है। उसके पास न तो नेतृत्व है और न कोई विजन है। हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में चहुंमुखी विकास किया है।

उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र की 55 साल पुरानी मांग केंद्र सरकार ने एक ही झटके में खत्म कर हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित कर यहां के लोगों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बलदेव तोमर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता को बलदेव तोमर का खुलकर समर्थन करना चाहिए।

भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज की तर्ज पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र का विकास किया है।

उन्होंने कहा कि शिलाई की जनता ने जो मुख्यमंत्री से मांगा वह शिलाई की जनता ने दिया। इस लिए शिलाई की जनता को अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हाटी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है। कांग्रेस के पास झूठ बोलने के इलावा अब कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री ने पांच साल में वो काम करके दिखाया जो कांग्रेस 55 सालों तक भी नहीं कर पाई।
वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिरिपार के भंगानी में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की तरह हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बन रही है और भारतीय जनता पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवारों ने शुभ मुहूर्त में नामांकन पत्र दाखिल किया है।

वही धौलाकुआं में नहान विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डॉ राजीव बिंदल के पक्ष में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा की। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास में हिमाचल में स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है।

Related Post