Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

10 दिन बाद आखिरकार सिरमौर पुलिस मां -बेटे के हत्यारे के गिरेबान तक पहुंची


जिला सिरमौर पुलिस के पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में 10 दिन पहले हुए मां और बेटे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारे को पकड़ लिया है यह हत्यारा कोई और नहीं बल्कि इस परिवार का रिश्तेदार है। हत्यारे के साथ निजी रंजिश भी बताई जा रही थी।

हत्या को अंजाम दिए जाने के बाद वह लगातार अपने ही गांव में था। इस ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की बड़ी कमी होने के कारण कॉल डिटेल और लोकेशन के माध्यम से हत्यारे तक पहुँच पाना बड़ा ही मुश्किल हो चुका था। फिर भी पुलिस ने पूरा जाल बिछाकर इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में सुलझा लिया है।

इस मर्डर मिस्ट्री के खुलासे को पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू द्वारा अपने ट्विटर हेंडल पर भी डाला गया है जिसमें उन्होंने सिरमौर पुलिस की पीठ भी थपथपाई है। डीजीपी के अकाउंट से शेयर हुई जानकारी के बाद खबर की पुष्टि की गई है। हत्या कैसे की और इसमें और कौन शामिल था, हत्या के क्या कारण रहे। इसका खुलासा पुलिस आज शाम तक कर देगी।

Related Post