Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

पांवटा में अब कौन उड़ाएगा हेलीकॉप्टर और कौन चलाएगा कैची और कौन छोड़ गया मैदान : पढ़िए पूरी खबर

जिला सिरमौर के पांवटा विधानसभा क्षेत्र में आज नामांकन पत्र की वापसी के आखिरी दिन 2 लोगों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। इसमें सरदार अनिंदर सिंह नॉटी और शमशेर अली ने अपना नामांकन वापस ले लिया हैं। नामांकन वापसी के बाद इन दोनों को अपने अपने समाज में बहुत फजीहत हो रही है।

लोग यह कह रहे है कि इससे अच्छे तो रोशन लाल शास्त्री, सुनील चौधरी और मनीष तोमर है जिन्होंने अपना फैसला अपने समाज पर छोड़ दिया है। और अपने समाज की लाज रखी और मैदान में डटे हैं। लोग पूछ रहे है कि आखिरकार इन्होंने नामांकन भरा ही क्यों था।
अब आज नामांकन वापसी के बाद चुनाव अधिकारी ने सभी निर्दलीयों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए हैं इसमें रोशन का शास्त्री को कैंची का चुनाव चिन्ह मिला है। अब रोशन लाल शास्त्री कैंची चलाएंगे। तब देखना है कि यह कैंची किस क्षेत्र में चलेगी या सुखराम के वोटों पर चलेगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

वह दूसरी और सुनील चौधरी को हेलीकॉप्टर का चुनाव चिन्ह मिला है अब देखना है कि ये अपनी उड़ान ग्राम पंचायत अजौली से किस किस क्षेत्र उड़ान भरते है ये भी आने वाला वक्त ही बताएगा।

वहीं दूसरी ओर मनीष तोमर को सेब का चुनाव चिन्ह मिला है सेब हिमाचल पसंदीदा फल है अब देखना है कि इस फल का स्वाद कैसा होगा है यह भी आने वाला वक्त बताएगा।

 

 

 

 

Related Post