Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

पांवटा साहिब में फूटा पत्र बम : कांग्रेस में मच गई खलबली

जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भंगानी जोन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कांग्रेस हाईकमान को पत्र भेजकर मांग की है कि
सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाए।

भंगानी जोन कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कांग्रेस हाईकमान को पत्र लिखकर कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सीएम का चेहरा घोषित करना चाहिए।

इससे कांग्रेस को लाभ होगा। क्योंकि प्रदेश की जनता नया चेहरे को सीएम देखना चाहती है। सुक्खू की ईमानदार छवि का भाजपा के पास भी कोई तोड़ नही है।

उनकी प्रदेश में लोकप्रियता भी है। इसलिए वह एक आम कार्यकर्ता के नाते मांग करते हैं कि हम जैसे हजारों कार्यकर्ताओं के मनोभाव को समझते हुए इस पर शीघ्र निर्णय करना चाहिए ताकि कांग्रेस चुनाव में ओर मजबूती के साथ आगे बढ़ सके और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके।
गौरतलब है कि पांवटा साहिब से किरनेश जंग को प्रतिभा सिंह की बदौलत ही टिकट मिला था। लेकिन किरनेश जंग के खासमखास रहे प्रदीप चौहान ने सुक्खू को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग कर कांग्रेस में खलबली मचा दी है।

Related Post