Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

सिरमौर टीम ने ऊना की टीम को 55-38 से हराकर बनी चैंपियन

पांवटा साहिब : गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नालागढ़, में 19 से 22 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सिरमौर टीम की तरफ से खेलते हुए गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बास्केटबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी सिरमौर के नाम की।

इस प्रतियोगिता में सिरमौर टीम ने चंबा टीम को 42-8 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया तथा बिलासपुर टीम को 52-36 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला जिला ऊना की टीम के साथ हुआ | इसमें सिरमौर टीम ने अपना पूरा दम-खम लगाकर प्रतिद्वंदी टीम को 55-38 से हरा कर चैंपियनशिप अपने नाम की |
इस टीम में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की अनीशा शर्मा, वंशिका गुप्ता, जसलीन कौर (सीनियर), गुरलीन कौर, जसलीन कौर (जूनियर) तथा गवर्नमेंट स्कूल, जामनिवाला की दीक्षा, तनीषा, महक, जशनप्रीत कौर, साक्षी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसके बल पर सिरमौर बास्केटबॉल का सिरमौर बना।

सिरमौर की छात्राओं का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना निश्चित रूप से गर्व की बात है। इसके लिए कोच गुरनाम सिंह तथा महिला कोच इकबाल कौर (इसी विद्यालय की पूर्व अध्यापिका) प्रशंसा तथा बधाई के पात्र हैं | विद्यालय की प्रधानाचार्य देवेंद्र साहनी ने सभी को बधाई दी।

Related Post