Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

30 अक्टूबर को एक साथ कांग्रेस पर हमला बोलेंगे बीजेपी के प्रचारक : पांवटा में आयेगे उत्तराखंड के सीएम

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को नामांकन वापसी के बाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक समेत वरिष्ठ नेता ने रविवार को कांग्रेस पार्टी को घेरने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है।

हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति मनाली और कुल्लू में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रैली करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंबा में, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र नहान और कसौली में जनसभाएं करेंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी शिमला जिले के चौपाल जिला सिरमौर के पच्छाद और पौंटा साहिब में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भूपेंद्र यादव शिलाई, श्री रेणुका जी और सोलन में अपनी जनसभाएं करेंगे जबकि जितेंद्र सिंह सुंदरनगर और नाचन में अपनी जनसभाएं करेंगे।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू हरौली और ऊना में जनसभाएं करेंगे।कंवर पाल गुज्जर गगरेट और चिंतपूर्णी,ज्योतिरादित्य सिंधिया सिराज और बंजार संबित पात्रा कांगड़ा और शाहपुर में रैलियां करेंगे।

इसी के साथ ही रविवार से हिमाचल प्रदेश में ठंड के मौसम के साथ राजनीतिक रैलियों और जनसभाओं शुरू होने से राजनीतिक माहौल भी गर्मा जाएगा।

 

 

Related Post